OTHERS

बक्सर के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे आनंद नंदन सिंह

बक्सर पब्लिक न्यूज़ 
रिपोर्ट : राघव कुमार पांडेय 
बक्सर  :- पटना उच्च न्यायालय ने बक्सर में नए जिला न्यायाधीश पदस्थापित किया है। अररिया के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय को बक्सर का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।नवादा के अपर सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा को बक्सर का कुटुंब न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है।
श्री देवराज अवर न्यायाधीश बेगूसराय को बक्सर का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।वहीं डुमरांव के अवर न्यायाधीश अखिलेश कुमार पांडेय को पटना का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। संतोष कुमार अवर न्यायाधीश बक्सर को सासाराम का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
सुश्री के अंजलि अवर न्यायाधीश बक्सर को भभुआ का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
बक्सर के अवर न्यायाधीश सीमा कुमारी को मोतिहारी का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर पदस्थापित किया गया है।
उच्च न्यायालय पटना ने अआज इस आशय का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button