POLITICS

राजपुर प्रखंड कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया एक दिवसीय धरना

बक्सर पब्लिक न्यूज़ 

राजपुर :- पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज के बाद शनिवार के दिन राजपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजपुर प्रखंड अध्यक्ष विराट राय ने किया ।

 

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की मौके पर सभा को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राय ने कहा कि चाचा भतीजा की सरकार को बिहार की जनता उखाड़ फेंकने की मन बना चुकी है। वही प्रखंड अध्यक्ष विराट राय ने कहा कि पटना में शिक्षक और किसानों के हित की बात के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा था।

 

 

लेकिन बिहार सरकार गुंडाराज को बढ़ावा देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी बरसाई है। वही प्रखंड के महामंत्री कमलेश मिश्र ने कहा कि बिहार में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं ।आए दिन रोज चोरी और हत्याएं बढ़ती जा रही है ।मौके पर धनंजय त्रिगुण, इंदु देवी के आलावे में अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button