CRIMEPOLITICS

सीएम के दौरे पर बक्सर में ट्रैफिक का ‘ब्रेक’, 22 की रात से बड़े वाहनों की नो-एंट्री

10 बजे से 4 बजे तक कई रास्तों पर आवाजाही प्रतिबंधित, स्टेशन जाने वालों को साथ रखना होगा रेलवे टिकट

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 23 सितंबर को बक्सर आगमन और वामन देव भगवान की पूजा को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है. पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित या आंशिक रूप से नियंत्रित रहेगा।वहीं, बड़े वाहनों के लिए 22 सितंबर की रात 8 बजे से 23 सितंबर की रात 10 बजे तक बक्सर शहर में नो-एंट्री लागू रहेगी।

मुख्यमंत्री के संभावित आवागमन को देखते हुए मठिया मोड़, एयरपोर्ट मोड़, आईटीआई मोड़, दानी कुटिया मोड़, ठोरा पुल, सेंट्रल जेल मोड़, डीएवी मोड़, ज्योति चौक, बस स्टैंड, सिंडिकेट मोड़, गोलंबर, पड़री मोड़, अहिरौली, कथकौली मोड़ और चुरामनपुर समेत कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा. इन रास्तों पर चारपहिया, ई-रिक्शा, ऑटो और मोटरसाइकिल की आवाजाही भी निर्धारित समय में नियंत्रित की जाएगी।पुलिस ने चारपहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो और मोटरसाइकिल के लिए भी वैकल्पिक रूट निर्धारित किया है।

सरिमपुर पुल, मठिया पुल, मुनिम चौक, जमुना चौक, ठठेरी बाजार, गोलंबर, पीपी रोड, जेल मोड़, श्री सुमेश्वर नाथ मंदिर, वामन देव मंदिर, सिपाही घाट, तीन मोहानी घाट और स्टेशन-इटाढ़ी गुमटी आदि मार्गों से यातायात को नियंत्रित किया जाएगा. शहर में प्रमुख पुलिस चौकियों को भी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी के लिए चिह्नित किया गया है।हालांकि मरीजों, एंबुलेंस और अतिआवश्यक सेवाओं वाले वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू नहीं होगी. पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक प्लान का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button