OTHERS

राजपुर बंदोबस्ती पदाधिकारी के खिलाफ अमीन कर्मियों ने खोला मोर्चा विधायक से की शिकायत

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- बक्सर जिले के राजपुर बंदोबस्त पदाधिकारी दीपक बरनवाल के खिलाफ बंदोबस्त कार्यालय राजपुर में कार्यरत अमीन, कानूनगो सहित सभी कर्मियों ने एक साथ मोर्चा खोल दिया है।इस संबंध में कर्मियों द्वारा राजपुर विधायक विश्वनाथ राम से शिकायत करते हुए कहा गया कि राजपुर सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी दीपक बरनवाल द्वारा जबरन रैयतों से नजराना वसूली करने का फरमान जारी किया जाता है।

यह बात ज्योंहि हि विधायक के कानों तक पहुंची कि विधायक के होश उड़ गए।उन्होंने फौरन दीपक बरनवाल से मुलाकात कर इस मामले में को गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से करने की बात कहते हुए मौके पर फटकार लगाई।नजराना वसूली के मामले विधायक के संज्ञान में आने के बाद सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा अपने बचाव में कहा कि सभी कर्मी लेट लतीफ पहुंचते हैं।

जिसके हाजिरी काटने के कारण मंगदंत आरोप लगा रहे हैं।मामला जो भी हो पर कर्मियों द्वारा एक स्वर में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत करना कहीं ना कहीं अपने आप में एक प्रश्न चिन्ह है। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शुक्ला उर्फ रुना शुक्ला, रजद के राजपुर प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, खीरी पूर्व मुखिया लालसहब सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button