OTHERS

बाइक फिसलने से महिला घायल गंगा स्नान कर पुत्र के साथ बाइक से लौट रही थी महिला

बक्सर पब्लिक न्यूज:- चौसा-कोचस मार्ग पर जर्जर सड़क अब राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। शनिवार को जदपुरा गांव के समीप सड़क पर बिखरी गिट्टियों और गड्ढों के कारण बाइक फिसलने से उस पर सवार 50 वर्षीय महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान कोचस थाना क्षेत्र के दहेजवा गांव निवासी नन्दलाल चौधरी की पत्नी विमला चौधरी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, जीवित्पुत्रिका पर्व पर विमला चौधरी अपने पुत्र के साथ जिला मुख्यालय स्थित गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं। स्नान के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जदपुरा गांव के पास सड़क की खराब स्थिति के कारण बाइक असंतुलित होकर फिसल गई।

हादसे में महिला के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीण उपेंद्र रजक ने ग्रामीणों की मदद से निजी वाहन के जरिए उन्हें चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सक डॉ. नगमा बेगम ने बताया कि महिला के सिर, हाथ और पैर में चोट आई है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है।चौसा से कोचस तक सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। लगभग हर किलोमीटर पर सड़क टूटने और जगह-जगह गड्ढे बने होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क पर बिखरी गिट्टियां दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन रही हैं। आए दिन इस मार्ग पर लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। इसके बावजूद मरम्मत नहीं होने से राहगीरों में नाराजगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button