नहर किनारे टहल रहे युवक के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल किया बरामद, भेजा गया जेल


बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले के राजपुर थाना की पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात की गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम को पता चला था। कि एक युवक कमर में देसी पिस्तौल लगाकर जमौली पुल के समीप टहल रहा है। टीम वहां दबे पांव पहुंची और संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद किया गया।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष निवास कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया कि युवक का नाम वशिष्ठ कुमार पिता शिव साजन है। जिनकी गिरफ्तारी सोमवार की देर रात हुई थी। आज मंगलवार को पूछताछ की कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि उसका कोई पूर्व से अपराधिक इतिहास नहीं है। वह राजपुर थाना के जमौली गांव का निवासी है।


