धावा दल की कार्रवाई में 01 बाल श्रमिक विमुक्त


बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा जिला पदाधिकारी,बक्सर के निदेश के आलोक में शुक्रवार को धावा दल द्वारा मेसर्स मां मुंडेश्वरी फास्ट फूड एवं स्वीट्स, एम०भी० कॉलेज गेट, बक्सर में छापेमारी कर 01 (एक) बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया।धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बक्सर सदर, राजपुर एवं इटाढ़ी शामिल थे।
कार्रवाई के दौरान बक्सर नगर थाना के पुलिस बल एवं स्व० कन्हाई शुक्ला सेवा संस्थान के सदस्य भी उपस्थित रहे।विमुक्त बाल श्रमिक को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला बाल कल्याण समिति, बक्सर को सुपुर्द किया गया। दोषी नियोजक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने तथा विमुक्त बाल श्रमिक के पुनर्वासन की कार्रवाई की जाएगी।जिले में बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल श्रमिकों के संरक्षण हेतु श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा नियमित रूप से धावा दल के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है।



