आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका द्वारा, पांचवें दिन भी जारी रहा हड़ताल

बक्सर पब्लिक न्यूज़ :- वेतन बढ़ोतरी सहित अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका द्वारा राजपुर के बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में मंगलवार के पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रहा। आंगनबाड़ी सेविका संघ के प्रखंड अध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताई की वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका हड़ताल पर है।
बिहार सरकार जब तक मांगे पूरी नहीं करेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा। हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका द्वारा सरकार के विरोध जमकर नारे भी लगाए गए। तथा मांगे पूरी नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। आंगनबाड़ी सेविका ने कहा कि सरकार हम सभी से छलावा कर रही है। काम के बाद भी उचित पारिश्रमिक लाभ नहीं दिया जा रहा है।
सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने एक स्वर में कहा कि गढ़ी पर बैठने से पहले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था। कि हम अगर सत्ता में आए तो सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को उचित मान सम्मान और वेतन बढ़ोतरी की जाएगी। लेकिन सत्ता सुख भोग रहे उपमुख्यमंत्री अपने वादे को भूल गए हैं। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो ऐसी सरकार को उखाड फेंकने का कार्य किया जाएगा।