CRIME

कुर्की की कार्रवाई से पहले फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले के नावानगर थाना पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई करने से पहले लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मणियां गांव निवासी धनजी यादव के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध पूर्व में रुपये की जालसाजी से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में

पुलिस सूत्रों के अनुसार न्यायालय से अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने का आदेश प्राप्त हुआ था। इसके बाद थाना पुलिस ने सोमवार को कुर्की की पूरी तैयारी कर ली थी। इसी बीच शनिवार की देर रात नियमित गश्ती के दौरान पुलिस को अभियुक्त के संबंध में सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसकी गिरफ्तारी से कुर्की की कार्रवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button