OTHERS

किला मैदान में 20 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव 4 अक्टूबर से होगा शुरू

दिन में कृष्ण लीला और रात में रामलीला का होगा भव्य मंचन, 20 अक्टूबर को रावण वध तथा 22 को भरत मिलाप

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर नगर के ऐतिहासिक किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर श्री रामलीला समिति, बक्सर के तत्वावधान में 04 से 23 अक्टूबर तक 20 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन दिन में श्रीकृष्ण लीला तथा रात्रि में श्रीरामलीला का भव्य मंचन होगा।

समिति के सचिव बैकुण्ठनाथ शर्मा ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन श्री श्री 1008 स्वामी राजगोपालाचारी जी महाराज एवं महंथ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। वृंदावन-मथुरा की प्रसिद्ध बाल कृष्ण रासलीला मंडली द्वारा कृष्ण लीला तथा स्वामी मोहन श्याम भारद्वाज के निर्देशन में रामलीला प्रस्तुत की जाएगी। समिति के सुरेश संगम ने कहा कि वर्ष 1941 से स्थापित होकर श्री रामलीला समिति के माध्यम से निरंतर अपने गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ा रही है।

समिति के संयुक्त सचिव हरिशंकर गुप्ता ने बताया कि चार अक्टूबर को गणेश पूजन, शिव विवाह एवं नारद मोह से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद श्रीराम जन्म, सीता स्वयंवर, श्रीराम विवाह, राम वन गमन, भरत मिलाप, लंका दहन और राम-रावण युद्ध जैसे प्रमुख प्रसंगों का मंचन होगा। 20 अक्टूबर को रावण वध, 22 अक्टूबर को जमुना चौक पर भरत मिलाप और 23 अक्टूबर को श्रीचन्द्र मंदिर में श्रीराम का राज्याभिषेक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button