OTHERS

उत्तमपुर साईं बाबा आश्रम में धूमधाम से मना,तीसरा मूर्ति स्थापना दिवस,पालकी यात्रा में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड के उत्तमपुर गांव स्थित साईं बाबा आश्रम में तीसरा मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा गांव साईंमय हो गया और सुबह से ही आश्रम परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।उत्सव की शुरुआत पुजारी विकास कुमार के नेतृत्व में भव्य पूजा-अर्चना, अभिषेक और महाआरती के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच साईं बाबा का श्रृंगार कर विशेष पूजा की गई।पूजा के बाद साईं बाबा की भव्य पालकी और आकर्षक झांकी निकाली गई।

फूलों से सजी पालकी और झांकी गांव की मुख्य गलियों से होते हुए गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु “ॐ साईं राम” और “जय श्री साईं” के जयकारे लगाते रहे। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली यह पैदल यात्रा लगभग तीन घंटे तक चली। गांव के हर गली-मोहल्ले में लोगों ने पालकी का स्वागत किया और फूल बरसाए। अंत में झांकी पुनः आश्रम परिसर में वापस पहुंची।आश्रम पहुंचने पर कई गांवों से पहुंची कीर्तन मंडलियों द्वारा अखंड कीर्तन और भजन संध्या का आयोजन किया गया।

मधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शाम को महाप्रसाद का भी वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आश्रम समिति के सतेंद्र सिंह, रामराज सिंह, ब्रजेश सिंह, डॉ. जितेंद्र, अभिमन्यु सिंह, गौतम सिंह, अलीशेर, प्रेम भारती और रामाशीष साह उर्फ साधु जी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन में उत्तमपुर सहित आसपास के कई गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button