अंचल अधिकारी के मौजूदगी में 1698 लीटर विभिन्न ब्रांडों के शराब पर वाहन चलाकर किया गया नष्ट


बक्सर पब्लिक न्यूज़:- बक्सर जिले के राजपुर थाने में जब्त की गई कुल 1698 लीटर शराब सोमवार को नष्ट की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर अंचल अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह व थानाध्यक्ष निवास कुमार मौके पर मौजूद रहे। उनकी देखरेख में शराब को वाहन से कुचल कर नष्ट किया गया। इस दौरान पूरी कार्रवाई का वीडियो भी बनाया गया। थानाध्यक्ष निवास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व से दर्ज 12 केस में जब्त शराब को विनष्ट करने की अनुमति न्यायालय और जिलाधिकारी से मिली थी।
इसमें देशी और विदेशी दोनों शराब शामिल थी।
थानाध्यक्ष ने कहा कि हमारी टीम पूरी तरह कप्तान के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून के तहत शराब पीना और शराब बेचना दोनों कानूनी जुर्म है ऐसे करते हुए पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर शराब अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को भी जांच अभियान के दौरान दो लोग हिरासत में लिए गए। तीन बाइक जब्त हुई। कुल 18 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई हैं। धनसोई थाना के अमरपुर गांव के मनोज कुमार व एक अन्य को विधि निरूद्ध बालक हिरासत में लिया गया। जिसमें व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है।


