OTHERS

80 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आन बान शान के साथ फहराया गया तिरंगा , तिरंगे झंडे को दी गई सलामी

-:राजपुर प्रखंड कार्यालय सहित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 15 अगस्त

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड क्षेत्र में सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को राजपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख मंजू देवी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान गाया गया और मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक कुमार पाठक, राजपुर के पूर्व मुखिया सत्यनारायण सिंह बारूपुर के पूर्व मुखिया मिथिलेश पासवान, वो अधिकारियों, कर्मियों तथा जनप्रतिनिधियों ने तिरंगे को सलामी दी।

किसान भवन परिसर में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ऋषिकेश यादव, राजपुर बीआरसी कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार पासवान, व्यापार मंडल परिसर में व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शुक्ला उर्फ रूना शुक्ला, राजपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष निवास कुमार, राजपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में मुखिया अनिल सिंह, धनसोई थाना परिसर में थाना अध्यक्ष विकास कुमार, तियरा प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार राय, तियारा पंचायत भवन परिसर में मुखिया उषा देवी,प्रतिनिधि राम अवतार राम,

अकबरपुर पंचायत भवन परिसर में मुखिया चिंता देवी, प्रतिनिधि राजेश कुमार, पूर्व सैनिक संघ कार्यालय राजपुर में सैनिक संघ प्रखंड अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह और हकीम प्रसाद, खरना पंचायत भवन परिसर में मुखिया जगलाल चौधरी समोटा पंचायत भवन परिसर में मुखिया रूबना परवीन प्रतिनिधि राहुल, हरपुर ग्राम कचहरी में सरपंच फुटुचंद सिंह, नागपुर पंचायत भवन परिसर में मुखिया शैलेंद्र कुमार सिंह, बारुपुर में मुखिया लीलावती देवी प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, कैथर कला पंचायत भवन परिसर में मुखिया चिंता देवी,प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, द्वारा झंडा तोलन किया गया। साथी पूरा क्षेत्र आजादी के जश्न में गोते लगाता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button