POLITICS

भोजपुर युवा कांग्रेस की कमान अविनाश मिश्रा को, महाराजा हाता में हुआ भव्य अभिनंदन; कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर दी बधाई

आरा बक्सर पब्लिक न्यूज:- भोजपुर जिला युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अविनाश मिश्रा के सम्मान में महाराजा हाता, आरा में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस परिवार के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई दी। साथ ही उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

समारोह की अध्यक्षता भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक राम ने की, जबकि मंच का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अमित कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम के अंत में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव अभिषेक द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि अविनाश मिश्रा का जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना भोजपुर के समर्पित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और चुनाव में भाग लेने वाले मतदाताओं की सामूहिक भागीदारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिले के नौजवानों ने चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अविनाश मिश्रा के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया। यह उनके प्रति युवाओं के विश्वास और संगठन में उनकी स्वीकार्यता को दर्शाता है।

उन्होंने सभी समर्थकों, मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन में मिली यह नई जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि युवाओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अविनाश मिश्रा युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस किसी भी राजनीतिक संगठन की महत्वपूर्ण ताकत होती है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलती है। ऐसे में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अविनाश मिश्रा से जिले में युवा कांग्रेस को और अधिक सक्रिय बनाने की अपेक्षा है।

अभिनंदन समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राम, सत्य प्रकाश राय, जितेंद्र शर्मा, संतोष पाण्डेय, अभिषेक द्विवेदी, रतन धमालिया, उत्कर्ष राज, रविंदर कुमार उर्फ रवि राम, सूर्य प्रकाश, प्रभात यादव, यासीन उमर, अतुल तिवारी, प्रभात रंजन, मोहम्मद जावेद, सोहेब खान, अतुल और मनीष यादव समेत दर्जनों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button