OTHERS

राजपुर प्रखंड के पत्रकार अरबिंद तिवारी की माता का निधन

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड के एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार अरबिंद तिवारी की माता इंद्रावती देवी का शनिवार की रात करीब 8 बजे निधन हो गया। वे 85 वर्ष की थीं।बताया जाता है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। शनिवार की रात उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। इंद्रावती देवी अपने पीछे पुत्र सुशील तिवारी, यरेंद्र तिवारी सहित तीन पुत्र एवं तीन पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। अपने जीवन में उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से बच्चों की परवरिश कर उन्हें आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी।

उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर, राष्ट्रीय सागर के ब्यूरो चीफ शंकर पांडेय, जागृति टाइम्स के ब्यूरो चीफ राजू ठाकुर, पत्रकार चंद्रकांत निराला, पंकज कमल, मो. मोईन, गुलशन सिंह, विनोद सिंह, आलोक कुमार, धर्मेंद्र पाठक, बासुकी पांडेय, गोल्डी प्रसाद, जयमंगल पांडेय, समाजसेवी सह पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह सहित जिले भर के पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button