CRIME

घर में छिपाकर रखा गया 656.5 ग्राम गांजा, 30,890 रुपये नकद 18 मिट्टी के चिलम बरामद किया जप्त

बक्सर पब्लिक न्यूज:- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवनी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 656.5 ग्राम गांजा, 30,890 रुपये नकद और 18 मिट्टी के चिलम बरामद किए। हालांकि, गांजा की कथित खरीद-बिक्री करने का आरोपित योगेंद्र साह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। छापेमारी के दौरान वह घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभु भगत ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि पवनी निवासी योगेंद्र साह अपने घर में गांजा छिपाकर रखता है और उसकी बिक्री करता है। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर दंडाधिकारी के साथ दोपहर आरोपित के घर छापेमारी की गई।

तलाशी के दौरान घर से काले रंग की प्लास्टिक में टेप से लपेटकर रखा 599.510 ग्राम तथा दूसरी प्लास्टिक में 56.990 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इसके अलावा 18 मिट्टी के चिलम और नकद 30,890 रुपये भी मिले। पुलिस ने सभी सामानों को  जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित योगेंद्र साह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button