OTHERS

कृषि विभाग के तरफ से छितन डिहरा गांव में लगाया गया चौपाल,सरकार के तरफ से मिलने वाली सभी योजनाओं के बारे में दी जानकारी

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड के रसेन पंचायत के छितन डिहरा गांव में  कृषि विभाग के तरफ से चौपाल लगाया गया. जिसका उद्घाटन कृषि पदाधिकारी ऋषिकेश यादव ने किया. इन्होंने किसानों को सरकार के तरफ से मिलने वाली सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी.बदलते मौसम में उन्नत पैदावार पर चर्चा करते हुए कृषि समन्वयक धनंजय राय ने बताया किसान रबी फसल की बोआई करने से पहले उसके बीज को उपचारित कर लें.इससे बीज का अंकुरण सही तरीके से होगा एवं फसल का उत्पादन भी अच्छा होगा।

सरकार के तरफ से अनुदानित दर पर चना,मसूर,गेहूं का बीज किसानों को दिया जा रहा है.निबंधित किसान बीज के लिए किसान ऐप से ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं.जीरो टीलेज से खेती करने पर फसल की पैदावार अधिक होगी. फसलों को बचाने के लिए जैविक कीटनाशक का उपयोग करें. कुछ ही दिनों बाद धन पकने के बाद फसलों की कटाई शुरू होगी.ऐसे में किसान खरपतवार को खेत में ही जला देते हैं.जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होता है.इसका सही तरीके से प्रबंधन करने की जरूरत है.इस मौके पर एटीम योगेश मिश्र, अभिषेक राय के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button