OTHERS

युवा सेना छठ पूजा समिति की हुई बैठक, पर्व की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

बक्सर पब्लिक न्यूज:- लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को भव्य, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर केसठ में युवा सेना छठ पूजा समिति, मिठाइयां पुल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश और छठव्रतियों की सुविधा को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि नहर व घाट परिसर की समय रहते सफाई कराई जाएगी, ताकि व्रतियों व श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा, घाट तक पहुंचने वाले रास्तों पर रोशनी और बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।इस मौके पर विनोद मास्टर, प्रकाश पाल, सोनू तिवारी, मुकुंद जी प्रसाद, मोहित दुबे, शशि पाल, राहुल तिवारी समेत कई सदस्य व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button