CRIME

बक्सर में अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर-दिनारा मुख्य सड़क पर चिरैयाटाड़ मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक बाइक से कहीं जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इधर, शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर वाहन का पता लगाया जा रहा है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button