OTHERS

हकीमपुर पंचायत के मंगोलपुर गांव में रामलीला का भव्य आयोजन शुरू, 22 अक्टूबर तक होगा मंचन

बक्सर पब्लिक न्यूज:- इटाढ़ी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हकीमपुर पंचायत अंतर्गत मंगोलपुर गांव स्थित रामलीला स्थान पर रामलीला का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। यह लीला मंगोलपुर ग्रामीणों के सौजन्य से इस रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन युवा समाजसेवी प्रदीप राज उर्फ लालू यादव द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को फीता काटकर किया गया। जहां आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन भी किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

रामलीला देखने के लिए देवस्थापुर पर हकीमपुर खखडही नोनियापुर सहित आस पास के लोग पहुंच रहे हैं।रामलीला प्रतिदिन शाम 8:00 बजे से रात्रि 2:00 बजे तक चलेगा। मंच पर कुशल कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का सजीव मंचन किया जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्म से लेकर वनवास, सीता हरण, लंका दहन और रावण वध तक की लीलाओं को बड़े ही आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।युवा नेता प्रदीप राज उर्फ लालू यादव ने बताया कि रामलीला का समापन 22 अक्टूबर को रावण वध के साथ किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला का आनंद लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button