प्लस टू जीएम हाई स्कूल नागपुर ने जीता प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल खिताब, विद्यालय में विजेता टीम का भव्य स्वागत


बक्सर पब्लिक न्यूज :-राजपुर प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्लस टू जीएम हाई स्कूल नागपुर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जीत हासिल कर प्रमंडल स्तरीय खिताब अपने नाम कर लिया। इस बड़ी उपलब्धि से विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
प्रमंडल स्तर पर तिरंगा फहराकर स्कूल लौटने पर विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विजेता टीम का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।
एचएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहां के छात्र अपनी मेहनत के दम पर आने वाले समय में देश के लिए भी मेडल जीतेंगे। विद्यालय की फुटबॉल टीम के खिलाड़ी समीर कुमार, अजीत कुमार, अमित कुमार, विनय कुमार, अभिषेक कुमार, रवि कुमार और सरफराज अंसारी ने बेहतरीन खेल कौशल, उच्च अनुशासन और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय दिया।
टीम की इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के साथ खेल शिक्षक त्रिलोकीनाथ तिवारी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा, जिनकी देखरेख में टीम ने यह मुकाम हासिल किया।जीत की इस खुशी पर विद्यालय के शिक्षक राकेश प्रधान, विशाल रस्तोगी, अंशुल यादव, विशाल राय, विकास कुमार, देवेंद्र कुमार राय सहित समस्त विद्यार्थियों ने विजेता टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



