काव नदी में डूबी एक बच्ची की लाश बरामद, दूसरे की तलाश जारी
एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश, रुपसागर के समीप हुआ था हादसा


बक्सर पब्लिक न्यूज:- नावानगर थाना के रुपसागर गांव के समीप काव नदी में डूबी दो बच्चियों में से एक का शव बरामद हो गया है। थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया आज रविवार की सुबह दस बजे के लगभग लोगों को एक बच्ची का शव मनहथा गांव के समीप दिखा। सूचना के बाद उसकी तस्दीक के लिए तस्वीर परिजनों को दिखाई गई। पता चला वह 12 वर्षीय अंशी कुमारी की लाश है। एक और बच्ची लापता है। जिसका नाम काजल कुमारी था। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। लेकिन, अभी तक उसका कहीं पता नहीं चला है।
ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है। उसकी लाश कहीं नदी किनारे झाड़ियों में फंसी हो सकती है। बचाव दल के सदस्य दुर्घटना स्थल रुपसागर से लेकर सिकरौल लख तक नजर जमाए हुए हैं। क्योंकि काव नदी का जल वहीं जाकर छोटे मार्ग पर तब्दील हो जाता है। पाठकों की जानकारी के लिए हम बता दें। शनिवार की शाम नावानगर थाना के रुपसागर घाट पर मां के साथ तीन बच्चियां स्नान करने गई थी। उनमें से दो काव नदी में डूब गई। उसके बाद से शवों की तलाश का काम चल रहा था। वह परिवार रोहतास के थाना दावथ ग्राम कवई का मूल निवासी हैं।



