OTHERS

रामलीला में दिखा ताड़का वध का मंचन, कलाकारों के अभिनय से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्री राम दल रामलीला समिति सागराव में चल रहे रामलीला में शनिवार की रात महर्षि विश्वामित्र के अयोध्या आगमन और ताड़का, मारीच, सुबाहु वध की लीला का मंचन किया गया।कथा प्रसंग के अनुसार महर्षि विश्वामित्र मुनि यज्ञ की रक्षा हेतु अयोध्या नरेश राजा दशरथ के पुत्र श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ लाने अयोध्या पहुंचचे। इसके बाद श्रीराम द्वारा ताड़का, मारीच और सुबाहु का वध किया जाता है।

इस दृश्य को देखकर पंडाल में उपस्थित सैकड़ों दर्शक भाव-विभोर हो उठे।राजा दशरथ के किरेदार में संतोष कुमार पांडेय, श्रीराम- अमृत पांडेय, लक्ष्मण सत्यम पांडेय, महर्षि विश्वामित्र अजय पांडेय, ताड़का हवलदार तथा मारीच-सुबाहु कृष्णा संगम और झुना उपाध्याय रहे। यह लीला में ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों ने अभिनय किया।कलाकारों के संवाद और अभिनय पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। देर रात तक चली लीला में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button