राजपुर अंचल कार्यालय में हुआ जनसुनवाई 2 साल पुराने भूमि विवाद का हुआ समाधान


बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में शनिवार को सीओ डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जन सुनवाई का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से जमीन से जुड़े आपसी विवादों के मामलों की सुनवाई की गई और उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की गई.पूर्व से लंबित मामलों में से आठ प्रमुख मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया. इनमें सबसे महत्वपूर्ण सफलता धनसोई थाना क्षेत्र से जुड़े दो वर्षों पुराने भू-विवादों के स्थायी समाधान के रूप में मिली जिसमें दुर्गावती देवी बनाम संजय पासवान एवं कृष्णा बिहारी सिंह बनाम भुवनेश्वर सिंह,दोनों पक्षों की बातें विस्तार से सुनने के बाद सहमति से इनके बीच लंबे समय से चले आ रहे विवादों को समाप्त करा दिया गया।
विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों द्वारा भूमि विवाद एवं राजस्व से जुड़े छह नए आवेदन जमा किए गए. सीओ ने सभी नए आवेदनों को पंजीकृत करते हुए संबंधित कर्मियों को जांच का निर्देश दिया और आवेदकों को अगली निर्धारित तिथि पर साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा. विधि-व्यवस्था और कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपर थानाध्यक्ष शिव कुमार मंडल, धनसोई थाना के पुलिस पदाधिकारी, स्थानीय राजस्व कर्मचारी तथा अंचल लिपिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे.सीओ ने बताया कि जन सुनवाई का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे भूमि विवादों को आपस में सुलझाकर पुलिस-प्रशासन और आम लोगों के बीच पारदर्शिता व शांति व्यवस्था बनाए रखना है।



