OTHERS

एक दिन, एक घंटा, एक साथ, डुमराव में स्वच्छता का दिया गया संदेश

बक्सर पब्लिक न्यूज:- डुमरांव एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत गुरुवार को मां डुमरेजनी मंदिर प्रांगण में सामुदायिक श्रमदान एवं व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।इस दौरान लोगों ने हाथों में झाड़ू लेकर परिसर में बिखरे कचरे, पत्तियों एवं अन्य गंदगी को एकत्र किया। एकत्रित कचरे का उचित निस्तारण करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

अभियान में शामिल लोगों ने कहा कि स्वच्छ शहर केवल प्रशासन के प्रयास से नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से बनता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि प्रतिदिन अपने स्तर पर स्वच्छता के लिए थोड़ा समय दे, तो पूरे शहर में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।अभियान के दौरान “एक घंटा श्रमदान—स्वच्छ डुमरांव की पहचान”, “स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी, हमारी भागीदारी” और “स्वच्छ डुमरांव, सुंदर डुमरांव” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर ईओ राहुल धर दुबे सहित नगर परिषद कर्मी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button