OTHERS

तेज हवा और बारिश से जनजीवन ठप, 24 घंटे से बिजली गुल, मोबाइल डिस्चार्ज से टूटा सम्पर्क

राजपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा, चार्जिंग के लिए भटक रहे लोग

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखण्ड अंतर्गत पिछले 24 घंटे से तेज हवा और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जहां शुक्रवार के बाद शनिवार को भी रुक-रुक कर भारी बारिश होती रही, तापमान 26 डिग्री के आसपास बना रहा।और 27 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी भारी बारिश और 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

बारिश के साथ ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। राजपुर प्रखंड सहित जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। कई जगहों पर पेड़ गिरने और तार टूटने से फॉल्ट हुआ है, लेकिन मरम्मत कार्य बारिश के कारण बाधित है।

बिजली गुल होने से सबसे बड़ी समस्या मोबाइल चार्जिंग की हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो चुके हैं, जिससे अपनों से संपर्क टूट गया है। छात्र ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित हैं, वहीं किसान और व्यापारी भी परेशान हैं। लोग चार्जिंग के लिए जिन घरों जरनेटर या सौर ऊर्जा, वाले घरों में भटकने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में घरों में रहें और बिजली के टूटे तारों से दूर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button