खीरी ब्रह्मदेवता बाबा परिसर में हुआ अखंड हरी कीर्तन, हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से पूरा हुआ क्षेत्र भक्तिमय


बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर थाना क्षेत्र के खीरी स्थित ब्रह्मदेवता बाबा परिसर में गुरुवार को अखंड हरी कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में पूरे दिन हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
आयोजन में प्रसिद्ध कीर्तन गायक घनश्याम चौबे और सिंगर रिया कश्यप ने अपने सुमधुर भजनों और कीर्तन गायन से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए। कीर्तन के दौरान ब्रह्मदेवता बाबा परिसर में भक्ति का ऐसा माहौल बना कि हर कोई भक्ति रस में सराबोर हो गया।
इस अवसर पर अनिल दुबे, बृजलाल चौबे, नाल वादक प्रधान, कलेंद्र त्रिगुण सहित सैकड़ों ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए हर वर्ष इस तरह के अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।



