तियरा आवासीय बाल विद्या निकेतन में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस


बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड के तियरा स्थित आवासीय बाल विद्या निकेतन में शुक्रवार को शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजेश कुमार रंजन ने की। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है और शिक्षक दिवस हमें गुरु के सम्मान का अवसर देता है।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों को सम्मानित किया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड देकर गुरुजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अरुण कुमार, विनय कुमार, उर्मिला कुमारी, किमी कुमारी, अमृता कुमारी, नीलम कुमारी, पूजा कुमारी, राहुल कुमार, नितीश कुमार, अंजली कुमारी, नेहा कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



