14 टीबी मरीजों को दिया गया निःशुल्क ‘निक्षय पोषण किट


बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाने के संकल्प के साथ स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर एक विशेष अभियान की शुरुआत की है.चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार के नेतृत्व में 14 टीबी मरीजों को निःशुल्क ‘निक्षय पोषण किट’ प्रदान की गई.इस वितरण का मुख्य उद्देश्य मरीजों को बेहतर इलाज के साथ-साथ सही और संतुलित पोषण उपलब्ध कराना है, ताकि वे जल्द से जल्द इस बीमारी से उबर सके.डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टीबी से घबराने या डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, यह पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है. यदि मरीज समय पर अपनी जांच कराए, डॉक्टर की सलाह से नियमित दवा का सेवन करे और पौष्टिक आहार ले, तो वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है।
उन्होंने आम जनता से अपील किया कि वे सरकार द्वारा दी जा रही निःशुल्क जांच, दवाइयों और पोषण सहायता का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं.समाज के समर्थ नागरिकों, समाजसेवियों और आम जनों से अपील किया की जो भी व्यक्ति किसी टीबी मरीज की सेवा करना चाहता है, वह स्वास्थ्य विभाग में आवेदन देकर मरीज को ‘गोद’ ले सकता है.गोद लेने वाले व्यक्ति को मरीज को एक वर्ष तक आवश्यक पौष्टिक आहार और सामग्री उपलब्ध करानी होगी।मरीज के पूरी तरह ठीक होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा देखरेख करने वाले व्यक्ति को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक गोरखनाथ सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।



