CRIME

जलीलपुर के मजदूर कि गुजरात में काम करने के दौरान मौत, परिजनों पर टूटा दुःखो का पहाड़

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा प्रखंड अंतर्गत जलीलपुर गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब गुजरात में काम कर रहे एक स्थानीय युवक की दर्दनाक हादसे में मौत की खबर सामने आई. मृतक की पहचान अंबिका राजभर के बड़े पुत्र गोविंद राजभर के रूप में हुई है.​मिली जानकारी के अनुसार, गोविंद राजभर गुजरात में एक कंपनी के जरिए भवन निर्माण से जुड़े सेटरिंग का काम करते थे. रोजाना की तरह वे अपने काम पर तैनात थे, तभी अचानक सेटरिंग टूट कर गिर गया. इस भीषण हादसे में गोविंद राजभर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

8 महीने की गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की खबर जैसे ही जलीलपुर गांव पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई. गोविंद की मौत की खबर ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है. सबसे हृदयविदारक स्थिति उनकी पत्नी की है, जो इस समय 8 महीने की गर्भवती हैं. पति की अकाल मृत्यु के बाद से ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जिला पार्षद ने बंधाया ढांढस, सरकारी मदद का दिया आश्वासन

हादसे की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य पूजा कुमारी पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचीं. उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. जिला पार्षद ने कहा कि वे राज्य सरकार और संबंधित प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार मिलने वाली सभी सरकारी सहायता और मुआवजा जल्द से जल्द दिलाने का प्रयास करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button