ग्रामीण विकास सलाहकार समिति की हुई समीक्षा बैठक, किसान के सहयोग से रेल कॉरिडोर होगा आसान


बक्सर पब्लिक न्यूज़:- बक्सर जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास सलाहकार समिति से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन महर्षि च्यवन महाविद्यालय, चौसा में किया गया।बैठक में रेल कॉरिडोर हेतु संशोधित प्रस्ताव के JMS सर्वे का कार्य मुआवजा राशि में 2.1 गुणा वृद्धि के साथ रैयतों को भुगतान किए जाने पर SJVN की सहमति VDAC के मृत सदस्यों के स्थान पर नए सदस्यों को सम्मिलित किए जाने।
चौसा पावर प्लांट में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता, R&R योजना के तहत PAF परिवारों के बीच RG वितरण, मुरा बाबा संपर्क पथ के निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान उपस्थित किसानों द्वारा रेल कॉरिडोर के निर्माण हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।बैठक में अपर समाहर्त्ता, बक्सर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चौसा, अंचलाधिकारी, चौसा, माननीय सांसद के प्रतिनिधि एवं SJVN के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



