सास दामाद के रिशते का हुआ तार,तार,पत्नी के मृत्यु के बाद दमाद ने सास से किया इश्क,ससुर ने रंगे हाथ पकड़ा तो करा दी शादी


बाँका पब्लिक न्यूज:- कहते है कि इश्क न कोई जाति होती न रिश्ता।प्यार में पागल लोग न अपने रिश्ता का ख्याल करते न समाज का।ये तो बस एक फीलींग है जो किसी के लिए भी आ सकती है. आज कल इन बातों को कई लोग सच कर रहे हैं. वैसी ही बिहार के बांका से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मौत के बाद अपनी सास से शादी कर ली. इतना ही नहीं, महिला का कन्यादान उसके पूर्व पति यानी व्यक्ति के ससुर ने किया.ये अनोखी प्रेम कहानी हीर मोती गांव की 45 वर्षीय गीता देवी की है,
जिसकी शादी दिलेश्वर दरवे से हुई थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गीता कटोरिया थाना क्षेत्र के धोवनी गांव निवासी अपने दामाद सिकंदर यादव से प्यार करती थी. सिकंदर ने गीता देवी की बेटी से शादी की थी.वही जब सिकंदर की पत्नी की मौत हो गई थी. जिसके बाद वह अपनी सास से प्यार करने लगा था. लेकिन उसके ससुर को शक हो गया और उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद उसने पंचायत बुलाई और अपनी पत्नी और दामाद के बीच के संबंध के बारे में बताया।
पंचायत और गांव वालों के सामने सिकंदर ने अपनी सास से प्यार का इजहार किया जिसके बाद दोनों की कोर्ट मैरिज हो गई।.ये दामाद और सास की प्रेम कहानी पहली नहीं हाल ही में एक स्टोरी अलीगढ़ से आई थी. जहां सास और होने वाले दामाद के प्यार की चर्चा खूब हुई. हर कोई ये जानना चाह रहा था कि दोनों आजकल कहां है और क्या कर रहे हैं.आपको बता दें कि दोनों ही प्रेमी जोड़े फरार हो जाते हैं. ऐसे अजीबो गरीब लव स्टोरी के किस्से अक्सर सामने आते रहते हैं।


