OTHERS

पूर्व विधायक विश्वनाथ राम की सक्रियता से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज,सभी के सुख-दुख में हो रहे शामिल

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक विश्वनाथ राम की सक्रियता से एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। क्षेत्र में लगातार हो रहे उनके दौरे और जनसंपर्क से विरोधी खेमे में खलबली मच गई है।

पिछले कुछ दिनों से विश्वनाथ राम गांव-गांव जाकर लोगों के सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं। चाहे किसी के घर शादी-विवाह हो, श्रद्धांजलि सभा हो या किसी की बीमारी, वे बिना किसी भेदभाव के पहुंचकर लोगों से मिल रहे हैं। वे पिछले दिनों इटाढ़ी प्रखंड के कुकढा पंचायत में सरपंच की श्रद्धांजलि सभा में भी शामिल हुए और परिजनों को सांत्वना दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव हारने के बाद भी विश्वनाथ राम ने क्षेत्र से नाता नहीं तोड़ा। उनकी सादगी और मिलनसारिता के कारण आज भी जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विश्वनाथ राम की इस सक्रियता से राजपुर विधानसभा में समीकरण बदल सकते हैं।

 उनके इस जनसंपर्क अभियान को लेकर विरोधी दल भी सतर्क हो गए हैं और अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।फिलहाल विश्वनाथ राम का साफ कहना है कि “राजनीति से ऊपर उठकर मैं हमेशा जनता की सेवा करता रहूंगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button