धनसोई स्थित आईमास कंप्यूटर संस्था धनसोई के मैट्रिक व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित


बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड के धनसोई स्थित आईमास कंप्यूटर संस्थान परिसर में मंगलवार के दिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नवीन राय ने किया।समारोह में शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया। जिसका शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संस्थान के निदेशक डब्लू पाठक ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया। समारोह में राजपुर के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक पाठक, शिक्षक नेता रामअवतार पांडेय, उर्दू प्राथमिक विद्यालय खिरी के प्रधान शिक्षक धनंजय कुमार मिश्रा, मौजूद थे।
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जारा शेख, आफरीन, खुशी, रिंकी, प्रतिभा, प्रियंका, नेहा, संध्या, काजल, खुशबू, आंचल, सोनू कुमार, मनीष कुमार शर्मा सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। वहीं नशा मुक्ति विषय पर प्रेरक गीत प्रस्तुत कर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की अतिथियों और अभिभावकों ने सराहना की।
समारोह के अंत में संस्थान के निदेशक डब्लू पाठक ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।मौके पर इटाढ़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष दीपक झा, औद्योगिक थाना के सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार शर्मा, धनसोई थाने की महिला सब इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी, महिला सब इंस्पेक्टर पिंकी कुमारी, कांस्टेबल अनामिका, शिक्षक प्रकाश पांडेय तथा प्रधान शिक्षक प्रमोद कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।