OTHERS

प्लस टू उच्च विद्यालय तियारा के परिसर में निर्वाचन साक्षरता क्लब का हुआ आयोजन

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड के रघुवंशी कुंवरी प्लस टू तियरा स्कूल में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित बच्चों को पाठ पढ़ाया गया. जिसमें जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मैनरुल शेख, अवर निर्वाचन अधिकारी  दीपांकर कुमार,बीडीओ मनोज कुमार एवं बीपीआरओ अभिषेक पाठक ने हर प्रक्रिया से अवगत कराया. प्रधानाध्यापक ब्रजेश राय ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की ग्रामीणों के सहयोग से यह विद्यालय चलता है. शिक्षकों का भी काफी सहयोग रहा है. इस स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने की इच्छा है.कार्यक्रम में मंचासीन अधिकारी

विषयवार शिक्षकों के साथ डिजिटल व्यवस्था भी की जा रही है.जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मैनरुल शेख ने कहा की कोई भी चुनाव भारत निर्वाचन आयोग के देखरेख में होता है. मजबूत लोकतंत्र में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने की जरूरत है. अभी मतदान का प्रतिशत बहुत कम है. इसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है. साल में अब चार मतदाता दिवस जनवरी, अप्रैल, जुलाई एवं अक्टूबर में सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवेदन कर सकते है.बीडीओ मनोज कुमार ने बच्चों को निर्वाचन से संबंधित जानकारी देते हुए कहा की इस लोकतान्त्रिक देश में अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए देश का नागरिक होना चाहिए. कार्यक्रम में भाग लेते छात्र

इस व्यवस्था में मतदान देने के लिए उम्र 18 वर्ष होना चाहिए. इन्होंने कुछ सवाल भी किया जिसका बच्चों ने उत्साहपूर्वक जवाब भी दिया.बच्चों ने कहा की इसके लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने के बाद वह प्रक्रिया का हिस्सा भी बनेंगे. बीपीआरओ ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में लोग मतदान के प्रति सजग नहीं है. जिन्हें बच्चें अपने घर के साथ पास -पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करेंगे.अवर निर्वाचन पदाधिकारी दीपांकर कुमार ने कहा की मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आन लाइन आवेदन कर सकते है.जन्म से संबंधित दस्तावेज देकर इसे पूरा करें. हर विद्यालय में गठित यह क्लब ग्रामीणों को भी जागरूक करता है.इस मौके पर शिक्षक श्यामनारायण ठाकुर, अजीत सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button