CRIME
बिजली के चपेट में आने से ,खेत में कम कर रहे मजदूर की हुई मौत

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र अंतर्गत मसर्हियां गांव के बधार मे खेत की मेढ़ बना रहे एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक चौगाईं अनुसूचित जाति बस्ती के नागा मुसहर का 26 वर्षीय पुत्र राजेश मुसहर बताया जाता है। जानकारी के अनुसार वह मसर्हिया के किसी किसान के खेत में मजदूरी करने गया था। दोपहर 12 बजे के करीब वह कुदाल से मेढ़ बना रहा था। उसी मेढ़ से होकर खेत की सिंचाईं करने वाले मोटर का तार गुजरा था।
जिसके चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना अध्यक्ष रविकांत प्रसाद द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।