POLITICS

बक्सर में पहुंचे जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बक्सर पब्लिक न्यूज़ :- बक्सर में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की एक बैठक की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्यभर में अतिपिछड़ो और पिछड़ा वर्ग का विकास भी तेजी से हो रहा है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अतिपिछड़ो के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद जितना अतिपिछड़ो का विकास हुआ था। उससे कई गुना ज्यादा नीतीश कुमार के शासन काल में हुआ है। वही प्रदेश सचिव विनोद राय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकोष्ठ में अधिक से अधिक अतिपिछड़ो को जोड़ संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता घर घर जा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अतिपिछिड़ो के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे।

इस जानकारी को देने के साथ ही वे लोगों को जदयू से जोड़ने का काम भी करेंगे। बैठक को विधान पार्षद राधा चरण सेठ, प्रमंडल पदाधिकारी राजकिशोर सिंह, पूर्व मंत्री संतोष निराला आदि ने भी संबोधित किया। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मपुर चौरास्ता पर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। मौके पर संजय सिंह, संजय सिंह राजनेता, सिमरी अध्यक्ष नंदजी राम, चौगाई अध्यक्ष कृष्णा सिंह, ब्रह्मपुर अध्यक्ष जयबहादूर सिंह, राजपुर प्रखंड अध्यक्ष फुटूचन्द्र सिंह, सीताराम सिंह समेत कई अन्य मंडलों के अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button