भास्कर समिति भोजपुर कि मासिक बैठक में भवन निर्माण के लिए भूदान सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा


आरा/बक्सर पब्लिक न्यूज:- रविवार के दिन भास्कर समिति भोजपुर के कार्यालय कक्ष में एक बैठक हुई जिसकी शुरुआत भगवान भास्कर वंदन के साथ कि गई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डा.चंद्रशेखर मिश्र ने की।अध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार जिला सचिव डा.राघव मिश्र ने बैठकों की कार्यवाही का संचालन किया। कार्यकारिणी द्वारा पारित प्रस्तावों सेआम सभा सदस्यों कोअवगत कराते हुए बैठक के प्रमुख एजेंडे को पटल पर रखा गया।गत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के पश्चात प्रस्तावित विंदुओं पर चर्चा हुई।उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने मंतव्य दिए।गहन विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया गया कि भास्कर भवन,शा.ब्रा., निर्माण के लिए समिति के नाम पर मगपरिवार के अलावे मगेतर से भी स्वैच्छिक भूदान प्राप्त करने का प्रयास किया जाय।
दानदाता का नाम भी अंकित किया जा सकता है।जिस पर समिति का पूर्णतः अधिकार होगा।समिति की गतिविधियों में मंगेतर परिवार की किसी भी प्रकार की भूमिका नहीं होगी।अब तक प्राप्त शा.ब्रा. पारिवारिक सूची के गांवों का नाम प्रकाशित कर दिया जाए।केन्द्रीय बैठक,आरा, के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैठक कर समिति की गतिविधियों से अवगत कराया जाए।बैठक में सदस्यों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाय।अपनी क्षमतानुसार समिति हर तरह से सहयोग के लिए तैयार है।अध्यक्ष महोदय ने पारित प्रस्तावों के प्रति अपनी सहमति जताते हुए समिति के उत्तरोत्तर विकास में निरंतर सहयोग दे रहे ।
उपस्थित सभी महानुभावों को धन्यवाद दिया। तत्पश्चात उपस्थित सदस्यों द्वारा ग्राम -अनुआं,सहार,के श्री गोवर्धन मिश्र और श्री रामेश्वर मिश्र के निधन पर दो मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर बैठक संपन्न हुई।बैठक में सच्चिदानंद मिश्र, शंभू नाथ मिश्र, मनोरंजन कु.मिश्र,मुन्ना मिश्र,दुर्गेश मिश्र,डा.नित्यानंद मिश्र, रंजन कुमार मिश्र,डा.शंभू शरण पाठक,श्रीमती मधु मिश्रा, अखिलेश कुमार, स्वर्णा, अरुण कुमार मिश्र, मृत्युंजय कुमार पाण्डेय, देवकुमार मिश्र, संजय कुमार मिश्र, रामकिशोर मिश्र, रामेश्वर मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद थे।



