सड़क पर घायल होकर गिरे शिक्षक को विधायक ने पहुंचाई अस्पताल


बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर के इटाढ़ी–धनसोई मुख्य मार्ग पर गोविनाथपुर के सामने बुधवार के शाम करीब 05 बजे बिशनपुरा के एक शिक्षक विद्यालय से लौटने के क्रम में नीलगाय से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। इस दुर्घटना में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद उसी मार्ग से गुजर रहे राजपुर विधानसभा के माननीय विधायक श्री संतोष कुमार निराला जी की नजर सड़क पर घायल शिक्षक पर पड़ी। विधायक ने तत्काल स्वयं सड़क पर उतरकर घायल शिक्षक की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए घायल शिक्षक को अपनी गाड़ी से पीएचसी इटाढ़ी पहुंचाया, ताकि उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
विधायक द्वारा घटना के समय बिना किसी औपचारिकता के तत्काल मदद के लिए आगे आना एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि और अच्छे समाजसेवक के दायित्व का सराहनीय उदाहरण है। उन्होंने यह साबित किया कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल सदन और राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में आम जनता के साथ खड़ा होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।


