शौर्य जागरण रथ का केसठ में हुआ भव्य स्वागत
जय श्रीराम व भारत माता की जय घोष से गूंज उठा क्षेत्र

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- केसठ में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में शौर्य जागरण रथ निकाला जा रहा है। जिसके तहत शौर्य जागरण रथ यात्रा दूसरे दिन शुक्रवार को केसठ प्रखंड के शिवपुर गांव से प्रखंड के सीमा में प्रवेश किया।जो नया बाजार स्थित मां भवानी मंदिर पहुंचा। जहां विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं समेत अन्य ग्रामीणों ने रथ का भव्य स्वागत किया।
इस दौरान अतिथियों को अंग वस्त्र देकर और माला पहनकर सम्मानित किया गया। इसका नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना यादव एवं बजरंग दल के प्रखंड संयोजक बिट्टू कुमार ने संयुक्त रूप से किया। रथ यात्रा के साथ प्रदेश सत्संग प्रमुख कन्हैया पाठक, बजरंग दल के जिला संयोजक मुन्ना राय एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्र, संजय सिंह, ईश्वर दयाल सिंह आदि शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदुओं को जागरूक करने के लिए यह रथ यात्रा निकाला गया है। इसके तहत पूरे देश में कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस शौर्य जागरण रथ यात्रा का समापन 8 अक्टूबर को पटना में किया जाएगा। जहां लाखों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।उन्होंने हिंदुओं को एकजुट होकर देश हित में कार्य करने कि अपील की। शौर्य जागरण रथ को केसठ नया बाजार से मुख्य मार्ग होते हुए पुराना बाजार पहुंचा। इसके बाद चौगाई प्रखंड के लिए प्रस्थान किया गया। इस दौरान जय श्री राम एवं भारत माता की जय घोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। मौके पर धर्मेंद्र पासवान, गुड्डू सिंह,सुधीर सिंह,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, राज रोशन सिंह, रतन यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।