CRIME

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं पर हुआ जानलेवा हमला, वीडियो जारी कर राजद प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर लगाए आरोप

चुनाव प्रचार के दौरान गोपालगंज के एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गुड्डू बाबू भी मौजूद दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- बक्सर लोकसभा क्षेत्र के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसही गांव में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा नेताओं पर जानलेवा हमला होने की बात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार के शाम बक्सर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में मतदान करने के लिए आम जनों से वोट मांगने पहुंचे गोपालगंज जिले के एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गुड्डू बाबू तथा किसान मोर्चा के बक्सर जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राय, बबलू तिवारी ,विवेक चौबे ,लालू राय ,विवेक राय, धनंजय राय ,सोनू सिंह ,अमित राय सहित अन्य भाजपा नेता चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। जहां से लौटने के दौरान कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा हमला कर दिया गया। जिसके बाद मौके से भाजपा नेता जान बचाकर भागे, तथा घटना की सूचना राजपुर थाना पुलिस को दी। भाजपा नेता जयप्रकाश नारायण द्वारा कुसही निवासी कुल पांच लोगों पर नामजद तथा 40 लोगों पर अज्ञात प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

कुसही निवासी इन पांच लोगों पर किया गया, नामजद प्राथमिकी

1 शिवाजी सिंह उर्फ बुचु पिता- अर्जुन सिंह
2 लांगा यादव पिता- जागर सिंह
3 मुकेश सिंह पिता- अनिल सिंह
4 संदीप सिंह पिता- संजय सिंह
5 पिंटू सिंह पिता- रमाकांत सिंह

सहित पांच लोगों पर राजपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद बक्सर पुलिस कप्तान के आदेश अनुसार राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात में जुट गई।

40 लोगों पर किया गया अज्ञात प्राथमिकी

राजपुर थाना क्षेत्र के कुसही में चुनाव प्रचार के दौरान रविवार के शाम भाजपा नेताओं पर हुए हमले के बाद भाजपा के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण राय द्वारा जहां पांच लोगों पर नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गई। वही 40 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

बक्सर SP के आदेश पर पहुंची राजपुर थाना पुलिस

कुसही में भाजपा नेताओं पर हुए जानलेवा हमला में बक्सर जिला के कई भाजपा नेता सहित गोपालगंज के एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गुड्डू बाबू भी शामिल थे। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इसकी सूचना भाजपा के शीर्ष नेताओं को दी गई। जिसके बाद बक्सर पुलिस कप्तान के आदेशा अनुसार मौके पर राजपुर थाना पुलिस पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई।

राजद प्रत्याशी पर लगाए गए हमला कराने का आरोप

कुसही में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं पर हुए जानलेवा हमले में भाजपा के दो चुनाव प्रचार गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके बाद भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण राय द्वारा एक वीडियो जारी कर बक्सर लोकसभा के राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर आरोप लगाया गया। कहा गया कि राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह द्वारा साजिश के तहत अपने समर्थकों के सहयोग से यह घटना को अंजाम दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button