CRIME

पिकअप गाड़ी में भरकर तस्करी के लिए ले जा रहे थे सांड, ग्रामीणों की तत्परता से गाड़ी छोड़ हुए फरार

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हादीपुर के पास गुरुवार सुबह एक पिकअप वैन से छह गोवंश बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वाहन का पिछला पहिया खराब होने के बावजूद चालक उसे तीन पहियों के सहारे भगाने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों को शक तब हुआ, जब पिकअप के अंदर से पशुओं के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों के पीछा करने पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।सुबह टहल रहे ग्रामीणों ने हादीपुर के पास पिकअप को संदिग्ध स्थिति में देखा था। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद चालक वाहन सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने पिकअप पर लगा तिरपाल हटाया तो अंदर छह गोवंश ठूंसकर भरे मिले। इनमें एक की मौत हो चुकी थी, जबकि पांच जीवित थे।

ग्रामीणों ने पांचों जीवित गोवंशों को बाहर निकालकर पानी पिलाया और इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप और जीवित गोवंशों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके मालिक और फरार चालक की पहचान करने में जुटी है। वहीं, पशु क्रूरता निवारण निरीक्षक को भी मामले की सूचना दी गई है।मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभु भगत ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। वाहन और गोवंशों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button