OTHERS

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुनियाद केंद्र में विविध कार्यक्रम आयोजित

बक्सर पब्लिक न्यूज:- डुमरांव अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुनियाद केंद्र में सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बक्सर के माध्यम से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के अनुभवों, भावनाओं, कला-संस्कृति और स्वास्थ्य से जुड़ाव को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में ‘दादा-दादी की अनसुनी कहानियां’, ‘किस्सा जवानी का’, कला-संस्कृति एवं मनोरंजन, अंताक्षरी, चित्रकारी प्रतियोगिता तथा भावनात्मक एवं स्वास्थ्य से जुड़ाव जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों में वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने जीवन के अनुभवों एवं यादों को साझा किया।

कार्यक्रम में कुल 60 वृद्धजन और 20 स्कूली बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने भी बुजुर्गों के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर उनके अनुभवों को जानने और समझने का प्रयास किया। इससे पीढ़ियों के बीच संवाद और आत्मीयता का वातावरण बना।प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान वृद्धजनों के स्वास्थ्य, सक्रिय जीवनशैली और सामाजिक जुड़ाव को लेकर भी जागरूक किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र प्रबंधक काश्मीरी चौधरी ने की। आयोजन में केस मैनेजर मुन्ना राम, कार्तिक कुमार, कुमारी ममता तथा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विकास कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वृद्धजनों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे अपने अनुभव साझा करने और बच्चों से जुड़ने का बेहतर अवसर बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button