POLITICS

सर्वजन सनातन पार्टी के प्रत्याशी भीम राम के क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लोकप्रियता,जनता का मिल रहा भरपूर सहयोग

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले अंतर्गत राजपुर विधानसभा चुनाव में सरगर्मी तेज होते ही प्रत्याशी दिन रात मेहनत कर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में चुनावी दौरे पर क्षेत्र के सर्वजन सनातन पार्टी के प्रत्याशी भीम राम ने खरहना, धनसोई, सिसौंधा, अमरपुर, बन्नी गांव में पहुंचकर लोगों से संवाद कर समस्याओं को सुना.जगह-जगह गांवो में कार्यकर्ताओं ने इनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनकी लगातार बढ़ रही क्षेत्र में लोकप्रियता के कारण अन्य दल के प्रत्याशियों में बेचैनी हो गई है।

 

                उन्होंने आम जनों से कहा कि राजपुर क्षेत्र के किसान काफी बदहाल है. समय पर धान की खरीद नहीं होती है, न उचित दाम मिलता है. आप सब अपना आशीर्वाद दीजिए ताकि हम किसानों की आवाज को बुलंद करते रहेंगे.सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर अभियान चलाया है फिर भी इसका असर गांव में नहीं दिख रहा है.नल जल अभियान भी फेल है. इसलिए आप सभी अपने हक और अधिकार के लिए हमें वोट करें । आज आप सब अपना एक-एक वोट आशीर्वाद के रूप में दीजिए मैं उसे कर्ज को विकास के रूप में लौट आऊंगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button