
बक्सर पब्लिक न्यूज़
राजपुर :- थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में नवविवाहित महिला इंदु कुमारी की हत्या के मामले में महिला के पिता रामेश्वर चौधरी के लिखित आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।
जिसमें से मृतक के भसुर मंटू चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस हत्याकांड में शामिल महिला के पति दीपक कुमार चौहान, ससुर जोखू चौहान,सास ललिता देवी, ननद पूनम कुमारी फरार चल रहे हैं।इस कांड के अनुसंधानकर्ता अपर थाना अध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि इन सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। महिला की हत्या के बारे में बताया कि शव देखने के बाद प्रथम दृष्टया पता चलता है कि महिला की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। इसके सर एवं आंख के आस पास पूरी बेरहमी के साथ मारपीट कर कई जगहों पर तोड़फोड़ कर दिया गया था। शरीर के ऊपरी हिस्से पर बड़े-बड़े फोड़ा बना हुआ था।
ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या करने के बाद साक्ष्य को छिपाने के नियत से इसके साथ यह सब किया गया था। फिलहाल इसकी गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकता है।विदित हो की मंगलवार की रात मृतक महिला के ससुराल वालों ने मिलकर इसकी हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कैमूर जिला के नुआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत मथही पुल के पास नहर किनारे झाड़ियों में गड्ढा खोदकर बोरे में बंद कर इसके शव को दफन किया गया था। जिसे पुलिस की मौजूदगी में बाहर निकाला गया।घटनास्थल पर नुआंव थाना की पुलिस भी मौजूद थी।हालांकि कुछ देर तक सीमा क्षेत्र को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों के बीच बात हुई।इसके बाद शव को राजपुर पुलिस ने ही सदर अस्पताल बक्सर भेजकर पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद अभी भी लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।