मजदूर दिवस पर मजदूर यूनियन ने किया मजदूरों को सम्मानित,चैता गायन कार्यक्रम में झूमे श्रोता

बक्सर पब्लिक न्यूज़ :- मजदूर दिवस के अवसर पर चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के तत्वाधान में आदर्श उच्च विद्यालय चौसा के खेल मैदान में यूनियन के महामंत्री सह पूर्व जिला पार्षद डा मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में दुगोला चइता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन मजदूर यूनियन के निबंधित मजदूर एवं चौसा नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को शंखनाद के साथ आरती उतार डा मनोज यादव द्वारा किया गया।जहा सभी अतिथियों को पगड़ी व माला दे सम्मानित किया गया।उक्त मौके पर चइत महोत्सव कार्यक्रम के तहत दुगोला चइता कार्यक्रम किया गया।जिसमें अरवल के सुदर्शन व्यास एवं बक्सर के बूढा व्यास के बीच मुकाबला किया गया।
जिसका आनन्द पूरी रात हजारों की संख्या में जुटे श्रोताओ ने लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो.आर के पांडेय,एसटीपीएल के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी संजय कुमार सिंह व मानव संसाधन प्रमुख बलजीत सिंह, डा. दिलशाद आलम, कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष रामाशीष कुशवाहा, सहित अन्य मौजूद थे।