बिहार बदलाव यात्रा के तहत बक्सर के धनसोई में पहुंचे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर, कहा बिहार बदहाली के आखिरी दिवाली और छठ होगा अबकी बार

राजपुर/बक्सर. बक्सर पब्लिक न्यूज : – जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं। तथा स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार के दिन उन्होंने बक्सर के राजपुर विधानसभा अंतर्गत धनसोई हाई स्कूल मैदान में आयोजित ‘बिहार बदलाव सभा’ को संबोधित किया। प्रशांत किशोर ने बक्सर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर खासकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपने मोदी का चेहरा देख कर वोट दिया तो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया।

पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं। आपके बच्चे गुजरात जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में 10-12 हजार रुपये के लिए मजदूरी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आपको अपने बच्चों के शिक्षा और रोजगार की चिंता करनी चाहिए। उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है। कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके बच्चे मैट्रिक, बी.ए. (B.A), एम.ए. (M.A) कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा- इस बार अपने बच्चों के शिक्षा-रोजगार के लिए वोट दें।
छठ के बाद युवाओं को बिहार में ही 12 हजार रुपये तक का रोजगार दिया जाएगा।प्रशांत किशोर ने बक्सर की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। आनेवाले चुनावों में अगर जन सुराज की व्यवस्था बनी तो फिर छठ के बाद राजपुर के या बक्सर के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बक्सर और भोजपुर ही नहीं, बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जन सुराज की सरकार बनने पर दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। साथ ही जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके। मौके पर राजपुर विधानसभा के भाभी विधायक प्रत्याशी भीमराव के आल्हा में अन्य लोग मौजूद थे।



