CRIME

नवानगर में एक युवक ने किशोरी से किया यौनशोषण , गिरफ्तार

पुलिस ने कहा लड़का लड़की एक दूसरे से है , परचित

बक्सर पब्लिक न्यूज़

नवानगर प्रखंड के वासुदेवा ओपी क्षेत्र अंतर्गत ,एक गांव में एक लड़की को बहला-फुसलाकर गांव के ही एक युवक बरसों से घिनौनी हरकत करता था ¡जिससे वह पेट से हो गई जैसे ही उसकी विधवा मां को इस बात की जानकारी हुई तो वह आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची। लेकिन चुकी आरोपी मुखिया का भतीजा है और दबंग परिवार का है इसलिए उसकी मां को डरा धमका कर चुप रहने को विवश कर दिया गया। महीनों तक चुप रहने के बाद पीड़िता जब 8 महीने की गर्भवती हो गई तथा आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी मिली। लोगों ने उसे हिम्मत दे थाना पहुंचाया।

 

शिकायत मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि किशोरी को भी हिरासत में ले धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाने की कवायद पुलिस द्वारा किया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार तेज है। जानकारों का कहना है कि पीड़िता के पिता की वर्षों पहले मौत हो चुकी है।

 

वह काफी गरीब परिवार से है तथा आरोपी के घर उसकी मां काम धंधा करते थी। इसी बीच पिछले एक साल से आरोपी उसे झांसे में ले उसके साथ दुष्कर्म करते रहा। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसका गर्भपात कराने का प्रयास भी किया था।

 

बच्चा अधिक दिन के हो जाने के कारण डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए थे। बताया जा रहा है कि किशोरी की उम्र महज 16_17 वर्ष है। डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button