बक्सर पब्लिक न्यूज़
राजपुर :- थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव में सीएसपी संचालक टुनटुन पासवान की हुई हत्या के मामले में छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभिजीत होती विदित हो कि गुरुवार की रात घर पर सो रहे सीएसपी संचालक को अपराध कर्मियों ने दरवाजा खुलवाकर गोली मार दी थी। जिसमें इसके 12 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार को भी गोली लगी थी।
जिसका इलाज पटना चल रहा है। इसके 14 वर्षीय पुत्र सत्यम को भी अंगुली में मामूली जख्म हुआ था। इस घटना में मृतक की पत्नी सुनीता देवी के फर्द बयान पर गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। जिसमें से अखिलेश राम, नीतीश राम दोनों पिता रामाशीष राम, रामाशीष राम पिता स्वर्गीय मुसाफिर राम, अजय उर्फ उपेंद्र राम पिता राजेंद्र राम, ओमप्रकाश राम उर्फ नारायण राम पिता सुदर्शन राम ,लालजी राम पिता विनोद राम को जेल भेजा गया है। शेष अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।
इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि इन लोगों के द्वारा पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक टुनटुन पासवान जो चौकीदार का बेटा है। वह गलत करने की सूचना थाना को देते रहता है।इसी कारण से हम लोगों ने एक षड्यंत्र एवं सोची-समझी प्लानिंग बनाकर घर में जाकर गोली मारे हैं।चौकीदार के दोनों बेटा को मारने का प्लान था।



