POLITICS

सर्वजन सनातन पार्टी के प्रत्याशी ने राजपुर (सु.) विधानसभा क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिला अंतर्गत राजपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में सर्वजन सनातन पार्टी के प्रत्याशी भीम राम  अपने पक्ष में मतदान करने के लिए लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं।और लोगों से आशीर्वाद व समर्थन की अपील कर रहे हैं। जहा लोगों का आशीर्वाद भी उन्हें मिल रहा।रविवार के दिन उन्होंने खीरी पंचायत, देवरिया पंचायत एवं अकबरपुर पंचायत के कई गांवों का  भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने  डोर टू डोर ग्रामीणों से मुलाकात कर अपने चुनावी चिन्ह की जानकारी दी और पार्टी की नीतियों को विस्तार से समझाया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि यदि जनता उन्हें  विधानसभा का चुनाव जिताती है।

 

             तो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ने जनता के समक्ष कहा कि वे युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए लाभकारी योजना तथा शिक्षा-स्वास्थ्य में सुधार पर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे उसी विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लेते हैं।जनसंपर्क अभियान में सोनू सिंह, अमित सिंह, संदीप राय, गोविंद कुमार, सिपाही यादव, अनुज राम, सदाम साई, दया यादव, फारुख साई, प्रमोद राम, धर्मेन्द्र राजभर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button